बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! 2025 में 91 दिनों की छुट्टी, शिक्षा विभाग शिक्षकों पर हुई मेहरबान 

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! 2025 में 91 दिनों की छुट्टी, शिक्षा विभाग शिक्षकों पर हुई मेहरबान 

 

बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की मंजूरी के बाद राजभवन ने वर्ष 2025 के लिए अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है

इस सूची के अनुसार अगले वर्ष शिक्षकों और कर्मचारियों को 91 दिन की छुट्टी मिलेगी, जिसमें 10 रविवार भी शामिल हैं।

होली पर 4 दिनों की छुट्टी

इस सूची के अनुसार शिक्षकों को 21 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। होली पर 13 से 16 मार्च तक लगातार चार दिनों की छुट्टी का आनंद लिया जा सकता है। इसके बाद दुर्गा पूजा और महात्मा गांधी जयंती पर 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पांच दिनों की लगातार छुट्टी रहेगी। श्रीकृष्ण सिंह जयंती, दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ के लिए 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक लगातार नौ दिनों की छुट्टी दी गई है। क्रिसमस और गुरु गोविंद सिंह जयंती पर 25 से 31 दिसंबर तक सात दिनों की छुट्टी रहेगी।

जनवरी में 5 दिन की रहेगी छुट्टी

इन त्योहारों पर दो दिन की छुट्टी दी गई है। आपको बता दें कि, साल की शुरुआत में शिक्षकों और कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी। इनमें नया साल, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, कर्पूरी ठाकुर जयंती और गणतंत्र दिवस शामिल हैं। साल के पहले दिन 1 जनवरी को छुट्टी दी गई है। इसके बाद 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह, 14 को मकर संक्रांति, 24 को कर्पूरी ठाकुर जयंती और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी। इस तरह जनवरी में 5 दिन की छुट्टी रहेगी। 22 मार्च शनिवार को बिहार दिवस की छुट्टी रहेगी है। 23 मार्च को रविवार होने के कारण शिक्षकों और कर्मचारियों को लगातार दो दिन की छुट्टी का फायदा मिलेगा।

साल 2025 में दो छुट्टियां अधिक

वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में दो छुट्टियां अधिक हैं। वर्ष 2024 में 89 छुट्टियां घोषित की गई थीं, जबकि 2025 में 91 छुट्टियां घोषित की गई हैं। माना जा रहा है कि चांद दिखने के अनुसार ईद, बकरीद और मुहर्रम की छुट्टियों में बदलाव हो सकता है। यह छुट्टियों का शेड्यूल राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू होगा। मालूम हो कि लगातार छुट्टियों में कटौती से शिक्षक चिंतित थे, लेकिन अब शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *