अब सभी सरकारी स्कुल  सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक ही चलेगा, भीषण गर्मी के कारण शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला

अब सभी सरकारी स्कुल  सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक ही चलेगा, भीषण गर्मी के कारण शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला

 

भीषण गर्मी के कारण आज से कई जिलों मे सरकारी स्कूलों के समय मे हुआ बड़ा बदलाव,

 

बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों को राहत देते हुए अब सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है आप सभी सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 11:30 बजे तक ही होगा अपना सहित भागलपुर बांका गया और नवादा जिला में सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है

भागलपुर में सुबह 11 बजे के बाद कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह, गया और बांका जिले में भी स्कूलों का समय सुबह 11.30 बजे तक कर दिया गया है। औरंगाबाद में पौने 12 बजे स्कूल की छुट्टी कर दी जाएगी।

भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को अपने आदेश में कहा कि जिले में चलने वाली लू और दोपहर में भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों के सुबह 11 बजे के बाद संचालन पर रोक लगाई गई है। यह आदेश 25 से 27 अप्रैल तक लागू रहेगा।

इसी तरह, गया जिले में भी भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में 10वीं तक की कक्षाओं के सुबह 11.30 बजे के बाद संचालन पर रोक रहेगी। गया गुरुवार को बिहार का सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 42 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। बांका जिले में भी सभी निजी और सरकारी स्कूलों की छुट्टी सुबह 11.30 बजे कर दी जाएगी। डीएम अंशुल कुमार ने 27 अप्रैल तक के लिए यह आदेश गुरुवार को जारी किया।

औरंगाबाद जिले में सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह 11.45 बजे के बाद रोक लगाई गई है। इससे पहले पटना जिले में डीएम चंद्रशेखर ने बुधवार को आदेश जारी कर स्कूलों के समय में बदलाव किया था। पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 11.45 बजे के बाद कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी गई। यह आदेश 30 अप्रैल तक के लिए लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *